मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

 

  • Related Posts

    दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

    रायपुर.  दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए…

    Read more

    नक्सल मुक्त बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ मनाएंगे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार दीपावली का उत्सव…

    Read more