मुख्यमंत्री का आज गरियाबंद दौरा, पांच जिलों की विकास योजनाओं पर होगी बड़ी समीक्षा बैठक

 रायपुर :  प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पांच जिलों के विकास कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा
यह बैठक जिला पंचायत के सभा कक्ष में होगी, जिसमें गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और रायपुर जिलों में चल रही शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार की विभिन्न योजनाएं किस स्तर पर लागू हो रही हैं, इस पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लेंगे।

विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर
इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य जिलों में चल रहे विकास कार्यों को गति देना और जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध 42 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की हुई घोषणा रायपुर, रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    स्वच्छ ऊर्जा की दौड़ में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सबसे पहले मिली 50 करोड़ की बड़ी सौगात

     छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) इकोसिस्टम के विकास…

    Read more