बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : साय

00 रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस संबंध में जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसी रूटीन प्रक्रिया का अर्थ यह कतई नहीं है कि सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह इस विषय में भी दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने और गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है। प्रदेशवासियों को ऐसे भ्रामक प्रचार से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

  • Related Posts

    अस्पताल की ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 30 वर्षीय डॉक्टर, आवास के बाथरूम में मिला शव; जांच में सामने आया अहम पहलू

     कोरबा: कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ. एल्विन की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम…

    Read more

    कार में युवती के साथ पति को देख पत्नी का चढ़ा पारा, विवाद इतना बढ़ा कि काट ली उंगली; थाने पहुंचा शिक्षक दंपती का मामला

     कोरबा: कटघोरा में शिक्षक दंपती के बीच चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सड़क से थाने तक पहुंच गया। कार में पति को एक युवती के साथ देखकर पत्नी ने…

    Read more