दो साल बाद छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: भूपेश बघेल

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला और खरौद के साथ ही जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की।

नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भूपेश बघेल करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के दो गुट राछाभांठा में उनके स्वागत के लिए इंतजार करते रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राछाभांठा में स्वागत के बाद वापस लौट गए, वहीं विधायक ब्यास कश्यप ने अगुवाई करते हुए प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भूपेश बघेल को लेकर पहुंचे।

इस दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने दो साल बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प जताया। साथ ही नवागढ़ में स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी रखी। इस पर भूपेश बघेल ने भी सरकार बनते ही नवागढ़ को अनुविभागीय कार्यालय का तोहफा देने का भरोसा दिलाया।

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

वहीं भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के करीब तीन साल पूरे हो रहे कार्यकाल पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को किसान, युवा और छत्तीसगढ़िया विरोधी बताते हुए विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए।

साथ ही SIR के माध्यम से लोकतंत्र का गला घोंटने और जनता के वोट के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को दबाते हुए मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की है।

  • Related Posts

    CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इनमें तीन डिप्लोमा और…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

    रायपुर- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

    Read more