बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, विकास उपाध्याय ने सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

आम जनता पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ- कांग्रेस

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जनता की आपत्तियां नजरअंदाज- विकास उपाध्याय

इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने सावधानी बरती, लेकिन छत्तीसगढ़ में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

व्यापक जनआंदोलन की दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

इस दौरान देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपई, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों से लेकर डेयरी और ढाबों तक जांच, 5 प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

     बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। भोपालपटनम में खाद्य एवं…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में 60 लाख की बड़ी चोरी, ग्राइंडर से काटा दुकान का दरवाजा, मोबाइल-लैपटॉप के साथ CCTV का DVR भी ले उड़े चोर

     बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बस स्टैंड के पास…

    Read more