दीपक चौधरी का सीएम हेल्पलाइन में डीजी पे मांग हुआ पूरा कलेक्टर ने फोन पर की बात, आवेदक हुआ संतुष्ट

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक कुमार चौधरी ने सीएम हेल्पलाइन में अपने सेवा सेतु (सीएससी) आईडी में डीजी पे लाइट एक्टिव करने का मांग किया था। इससे आवेदक को सेवा सेतु (सीएससी) आईडी से डिजिटल माध्यम से रूपये लेन देन में सुविधा होगा। कलेक्टर ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) के माध्यम से आवेदक के सीएम हेल्पलाइन में किये मांग को पूरा किया और फोनकर इस संबंध में उन्हें जानकारी दी और अपने मांग के अनुरूप कार्य पूर्ण होने पर आवेदक ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

  • Related Posts

    पुराने ध्वजारोहण वीडियो पर अजय चंद्राकर पहुंचे कोर्ट, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर के खिलाफ मानहानि परिवाद

    धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर शुरू हुआ सोशल मीडिया विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है। कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मंगलवार को धमतरी सत्र न्यायालय…

    Read more

    इलाज के बाद 23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर अटकलों पर विराम

    रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अब स्वास्थ्य लाभ के बाद छत्तीसगढ़ लौटने जा रहे है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक…

    Read more