
रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक प्राचार्य के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापना वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने उनके वेतन पर रोक लगाने की सिफारिश करते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।








