श्रावण के पहले सोमवार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का संदेश, भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

रायपुर, श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है।

श्रावण का पहला सोमवार आस्था और साधना का विशेष अवसर

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रावण मास का पहला सोमवार भगवान शिव की उपासना, अटूट श्रद्धा, संयम और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

महादेव से प्रदेश की खुशहाली और विकास की प्रार्थना

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे। हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो। साथ ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, जनकल्याण और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more