राखी से पहले मिली आर्थिक मदद ने बढ़ाई खुशियां, महतारी वंदन योजना से मजबूत हो रहा महिलाओं का आत्मविश्वास

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ पर्व-त्योहारों की तैयारियां भी अधिक आत्मविश्वास के साथ कर पा रही हैं।रक्षाबंधन से पहले योजना की 31वीं किस्त जारी होने के बाद सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत झुमरपारा निवासी सरिता राजवाडे के परिवार में भी उत्साह का माहौल है।

राखी, मिठाई और उपहार की तैयारी होगी आसान

सरिता राजवाडे का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले आर्थिक सहायता मिलने से उनकी खुशियां बढ़ गई हैं। इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीद सकेंगी।उनके अनुसार, यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व को बेहतर ढंग से मनाने का अवसर भी देती है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। ऐसे में समय पर मिली सहायता से त्योहार की तैयारियां आसान हो गई हैं।

रोजमर्रा के खर्चों में भी मिल रहा सहारा

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित राशि परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी उपयोगी साबित हो रही है। घरेलू खर्च, बच्चों की आवश्यकताएं और आजीविका से जुडी जरूरतों के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जा रहा है।नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार के छोटे-बडे खर्चों की योजना बनाना आसान होता है और अचानक आने वाली जरूरतों के समय भी कुछ आर्थिक सहारा मिल जाता है। महिलाओं के खाते में सीधे राशि पहुंचने से वे अपनी प्राथमिकताओं और परिवार की जरूरतों के अनुसार उसका उपयोग कर पा रही हैं।

आर्थिक सहयोग से बढ़ रहा आत्मनिर्भरता का भाव

सरिता का मानना है कि इस तरह की नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। वे परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी भूमिका को और मजबूती से निभा पा रही हैं।31वीं किस्त मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि रक्षाबंधन से पहले मिली यह राशि उनके लिए विशेष उपहार जैसी है। उनके शब्दों में, राखी के पावन अवसर पर मिली आर्थिक मदद ने बहनों की खुशियों को और बढ़ा दिया है तथा परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी सहारा दिया है।

  • Related Posts

    भाजपा के इस फैसले से गरमाई जनकपुर की सियासत, संगठन के पुराने चेहरे पर छह साल की बड़ी कार्रवाई

    CG Political Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी ने जनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर मिश्र के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें…

    Read more

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

     रायपुर : आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह पावस प्रसंग 2026 का समापन सुर, ताल, लय और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में…

    Read more