भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर रायपुर उत्तर के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई को विधायक पुरंदर मिश्रा से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट पर ‘ललित टांडी ललित’ नाम के अकाउंट से कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की गई। आरोप है कि इस टिप्पणी के जरिए विधायक की छवि धूमिल करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पार्षद ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

CG Coal Crisis: बारिश ने बढ़ाई बिजली संकट की चिंता, पावर प्लांट में सिर्फ कुछ दिनों का कोयला बाकी; जानिए क्यों बिगड़ सकती है स्थिति

कोरबा। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बीच कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने से बिजली उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। कोरबा के दर्री स्थित HTPS पावर प्लांट…

Read more

‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री…

Read more