
नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने गजट अधिसूचना जारी कर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। इन सभी के नाम कानून की चौथी अनुसूची में शामिल किए गए हैं। सरकार का कहना है कि ये लोग लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।





