
Gold and Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बनी मजबूती ने एक बार फिर खरीदारों और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुरुवार 16 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,31,610 रुपये दर्ज किया गया, जबकि चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। ऐसे में गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के साथ निवेशकों के लिए भी ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है।

