मेष- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन चंचल रहेगा, इस वजह से निर्णय लेने में परेशानी होगी. कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर बाद नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. साहित्य लेखन के लिए दिन अच्छा है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम स्थगित कर देना फायदे में रहेगा.
मिथुन- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज का दिन लाभदायक है. सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों संग मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे. आर्थिक लाभ होगा. इसके साथ-साथ गिफ्ट भी मिल सकता है. सभी के साथ मिलकर आनंददायक समय गुजारेंगे. दांपत्यजीवन खुशनुमा बना रहेगा. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा. नकारात्मक विचार दूर होने से उत्साह बना रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे.
कर्क- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. बेचैनी तथा स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. निर्णय शक्ति प्रभावित होगी. परिजनों संग मनमुटाव हो सकता है. किसी काम में मन नहीं लगेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. धन खर्च बढ़ेगा. गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहें. आज दूसरों से बातचीत करने में सतर्कता बरतें. ज्यादातर समय मौन रहें.
सिंह- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोग अपना काम सही समय पर कर सकेंगे. उत्तम भोजन प्राप्त होगा. मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. मित्रों से आज विशेष सहायता प्राप्त होगी. खरीदारी के लिए बाहर जाने का अवसर मिलेगा. बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई शुभ प्रसंग हो सकता है. वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा. पत्नी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है.
कन्या- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. नए काम की शुरुआत सफल रहेगी. व्यापार करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है. पदोन्नति की संभावना है. अधिकारी से लाभ होगा. धन और मान-सम्मान मिलेगा. पिता से लाभ होगा. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन में सकारात्मक विचार आएंगे. सरकारी काम पूरे होंगे. व्यवसाय के काम से बाहर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी से कोई मतभेद दूर होगा.
वृश्चिक- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज का दिन सावधानी से गुजारें. नए काम का आरंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें. गलत काम से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. सरकारी काम सोच-समझकर करें. नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें. अधिक खर्च होने से चिंता हो सकती है. ईश्वर की आराधना तथा ध्यान करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है.
धनु- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. बौद्धिक, तार्किक और लेखन कार्य के लिए दिन शुभ है. मनोरंजन, यात्रा, मित्रों से मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र खरीदने से मन खुश रहेगा. व्यवसाय में भागीदारी के काम में लाभ होगा. अधूरा काम पूरा होने से खुशी होगी. जीवनसाथी से संबंधों में घनिष्ठता रहेगी. सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. आज किसी नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं.
मकर- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप मान-सम्मान तथा आनंद प्राप्त करेंगे. परिजनों संग मौज-मस्ती करेंगे. आज व्यापार में लाभ होगा. आर्थिक लाभ की भी संभावना है. साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. आपको कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए.
कुंभ- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. विचारों में स्थिरता न होने से महत्वपूर्ण निर्णय न लेना अधिक अच्छा है. यात्रा में विघ्न आ सकता है. इच्छित कार्य पूरा नहीं होने से आप हताशा और बेचैनी का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर असहयोग से आप परेशान रह सकते हैं. व्यापारियों को कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. पेट में दर्द से परेशानी हो सकती है. परिजनों से मतभेद हो सकते हैं. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई की चिंता सताएगी.
मीन- आज चंद्रमा 27 नवंबर, 2026 शुक्रवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. माता की तबीयत खराब हो सकती है. परिजनों से नाराजगी मन को विचलित करेंगी. आज कार्यस्थल पर भी मन काम में नहीं लगेगा. मकान और वाहन के दस्तावेजी काम में सावधानी रखें. मानहानि हो सकती है. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए समय अच्छा है.





