मेष- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार को मेष राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. सुस्ती के चलते काम करने की गति मंद पड़ेगी. पेट की तकलीफ आपको परेशान करेगी. विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे. नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से दूरी रखें. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखें. धर्म और आध्यात्मिकता के चलते मानसिक शांति मिलेगी. गृहस्थ जीवन में विवाद या मतभेद से बचें. व्यापार बढ़ाने के लिए की गई मेहनत के फल का इंतजार करें.
मिथुन- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए सभी तरह से लाभदायक होगा. अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है. धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी. उनसे लाभ मिलेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. पत्नी तथा पुत्र से लाभ होगा. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. शेयर बाजार में निवेश की इच्छा रखते हैं, तो रिसर्च करके आगे बढ़ें. दांपत्यजीवन सुखमय होगा.
कर्क- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज आपके सभी काम बिना किसी अवरोध के सरलतापूर्वक पूरे होंगे. काम में अनुकूलता रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा. आपको कोई नया काम भी मिल सकता है. व्यापार में भी आपको लाभ मिलेगा. पारिवारिक सदस्यों से खुले मन से घरेलू चर्चा करेंगे. घर की सजावट पर ध्यान देंगे. नौकरी या व्यवसाय के लिए कहीं बाहर जाने की संभावना है. मां के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सरकारी कामों में लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योग और ध्यान को जीवन में शामिल करने का प्रयास करें.
सिंह- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. खट्टे-मीठे अनुभवों वाला मिश्रित फलदायक दिन है. काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. आपका व्यवहार तटस्थ रहेगा. आप आज लक्ष्य पर ध्यान देंगे. धार्मिक और मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा. विदेश से मित्रों या स्वजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे. किसी मंदिर या पवित्र स्थल पर जाने के संयोग बनेंगे. दोपहर बाद स्वभाव में गुस्से की मात्रा बढ़ेगी. मानसिक अस्वस्थता और संतान की चिंता से व्यग्रता का अनुभव होगा. व्यवसाय में समस्या उत्पन्न हो सकती है.
कन्या- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आप वाणी पर अंकुश और संयम रखें. गुस्से के कारण परिजनों से मेल-जोल बनेगा. वैवाहिक जीवन में निकटता रहेगी. किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. आपके विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं. सचेत रहें. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. खर्च में वृद्धि होगी. आप आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि रखेंगे. आज धैर्य के साथ परिजनों से बात करें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. पारिवारिक सुख-शांति के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. निर्धारित कामकाज में सफल होंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपके विरोधी और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी. आपको आर्थिक लाभ होगा. आज आय के नए स्रोत भी तलाशेंगे. ननिहाल पक्ष से भी कोई अच्छे समाचार आपको मिलेंग. जरूरी चीजों पर आज धन खर्च करेंगे. अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. हालांकि बाहर जाकर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.
धनु- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज आपको संतान की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है. इस दौरान आपको खाने-पीने पर कंट्रोल करना होगा. काम सफल नहीं होने पर निराशा का अनुभव होगा. आपको अपने गुस्से पर अंकुश रखना चाहिए. कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद उभरकर सामने आ सकता है. कला और साहित्य में रुचि लेंगे. अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी की भावना की भी कद्र करें. हो सके तो परिजनों को भी समय दें.
मकर- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. परिवार की समस्याओं का प्रभाव आप पर पड़ेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा. शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी. दोस्तों से नुकसान होने की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर भी किसी से विवाद हो सकता है. ध्यान से रहें.
कुंभ- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे. आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. घर में भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. उनके साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. घर के आसपास कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य में वृद्धि होगी. वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी.
मीन- चंद्रमा आज 23 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज आपको खर्च के अतिरिक्त क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी. आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभरकर सामने आएंग. नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे. उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करना पड़ेंगे. खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल कह सकते हैं. एकाग्र होने में दिक्कत आएगी.





