IAS Transfer: 3 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, अक्षय तेम्रवाल समेत इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

 भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में अक्षय कुमार तेम्रवाल, अभिषेक सराफ और सुमित कुमार पाण्डेय को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बदलाव का असर भोपाल नगर निगम और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कामकाज पर पड़ेगा।

अक्षय तेम्रवाल को नगरीय प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, अक्षय कुमार तेम्रवाल को भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पद से हटाकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।वहीं, अभिषेक सराफ को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से वापस भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सुमित कुमार पाण्डेय बने स्मार्ट सिटी भोपाल के CEO

भोपाल में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत सुमित कुमार पाण्डेय को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्हें भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।इसके अलावा सुमित कुमार पाण्डेय के पास मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इस नियुक्ति के साथ उनके दायित्वों में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और नगर निगम से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी भी शामिल होगी।

 

तीन दिन पहले भी हुआ था IAS अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश सरकार ने इससे तीन दिन पहले भी चार IAS अधिकारियों के तबादले किए थे। उस आदेश में भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्तों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया था। वहीं, जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

वरिष्ठता को लेकर चर्चा के बाद जारी हुआ नया आदेश

पिछले प्रशासनिक फेरबदल के बाद अक्षय कुमार तेम्रवाल और रामप्रकाश अहिरवार की वरिष्ठता को लेकर चर्चा सामने आई थी। दोनों अधिकारी 2018 बैच के IAS हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठता सूची में अक्षय तेम्रवाल का क्रमांक 296 और रामप्रकाश अहिरवार का 299 है।रामप्रकाश अहिरवार के भोपाल नगर निगम आयुक्त का पदभार संभालने के बाद शासन ने नया आदेश जारी किया। इसके तहत अक्षय तेम्रवाल को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में भेजा गया, जबकि अभिषेक सराफ और सुमित कुमार पाण्डेय को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Related Posts

लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल, रीवा रेफर

 सतना: मध्य प्रदेश के सतना में एक घर के भीतर अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में बुधवार शाम सहायक आबकारी…

Read more

इंदौर में प्रधान आरक्षक की 64 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा, लोकायुक्त ने इंदौर और देवास में मारे छापे

 मध्य प्रदेश :  इंदौर में लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक से जुड़ी कथित बेनामी संपत्तियों का बड़ा मामला सामने आया है। जांच एजेंसी…

Read more