Jabalpur Cruise Incident: हादसे से 12 दिन पहले क्रूज में हुई जिला पंचायत की बैठक, Video Viral होने पर उठे कई गंभीर सवाल

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस हादसे में कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है. हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बचाया भी है. बरगी डैम में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर भंगीर सवाल खड़े कर रहा है.

हादसे वाले क्रूज बैठक का वीडियो वायरल

इस वीडियो में जिला पंचायत सीईओ और जनप्रतिनिधि क्रूज पर बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस वीडियो में किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई है. यह वीडियो 10 अप्रैल का है, जब जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक उसी क्रूज पर आयोजित की गई थी.

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत थे मौजूद

वीडियो में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य क्रूज पर बैठक करते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक से पहले और बाद में क्रूज पर घूमना, फोटो-वीडियो शूट और ड्रोन से रिकॉर्डिंग भी गई थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर इस क्रूज में बैठक की और फोटो खिचवाई थी.

पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति

इस वीडियो पर बरगी विधानसभा के पूर्व विधायक संजय यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा ‘अधिकारियों की जब क्रूज में बैठक हो रही थी, तब किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए है. कहा जा सकता है कि अगर इस तरह की हरकते अधिकारी और जनप्रतिनिधि करेगें तो आम जनता से क्या उम्मीद की सकती है.’

Related Posts

स्कूल परिसर से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख

  रायपुर, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के यातायात विभाग द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी…

Read more

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री श्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति पर…

Read more