‘जसप्रीत बुमराह अच्छे फुटबॉलर हैं…’, भोपाल में बोले एक्टर राम चरण, अब मांगी माफी

Bhopal News: एक्टर रामचरण, अपने अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन को लेकर शनिवार को भोपाल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से जसप्रीत बुमराह का फैन बताते हुए फुटबॉलर कह दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर रामचरण ने एक्स पर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है. जानें एक्टर ने क्या कहा?

भोपाल में शनिवार को एक्टर रामचरण, एआर रहमान और जान्हवी कपूर के साथ ही उनके पूरे फिल्म की टीम नजर आई. इस दौरान एक्टर दिव्येंदु और रवि किशन भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान जब एंकर ने एक्टर से बातचीत करते हुए इंडियन क्रिकेटर्स का जिक्र किया तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी गलती कर दी. हालांकि बाद में उन्होंने गलती का अहसास होने पर माफी भी मांगी.

  • Related Posts

    सोने की कीमतों ने बढ़ाई खरीदारों की चिंता, 24 कैरेट गोल्ड 1.48 लाख रुपये के पार, जानें प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    त्योहारी खरीदारी और शादी-विवाह के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतें खरीदारों के बजट को प्रभावित कर रही हैं। 20 अक्टूबर 2026 को जारी बाजार संबंधी जानकारी के अनुसार, उत्तर…

    Read more

    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज नहीं हुआ बदलाव, दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट, CNG की कीमतें भी जारी

     नई दिल्ली: अगर आप परिवार के साथ घूमने, खरीदारी करने या किसी धार्मिक स्थल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले पेट्रोल, डीजल और…

    Read more