टाटीबंध क्षेत्र में एम्स के सामने अतिक्रमण पर यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही

 

 

कार्यवाही के दौरान 10 ठेले जप्त, 15 से 20 ठेले हटाए गए मुख्य मार्ग से

मुख्य मार्ग को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

 

रायपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सामने सड़क किनारे एवं आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे के कारण उत्पन्न हो रही यातायात संबंधी समस्याओं को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध श्री भुनेश्वर साहू द्वारा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर नगर निगम की टीम *‘प्रहरी’* के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।

 

संयुक्त अभियान के दौरान एम्स के सामने सड़क किनारे एवं आवागमन क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से लगाए गए ठेले-खोमचे एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान 10 ठेलों को जप्त किया गया, जबकि लगभग 15 से 20 ठेले-खोमचे संचालकों को मौके से हटाया गया। कार्यवाही के पश्चात संबंधित मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे वाहनों के सुगम आवागमन के साथ-साथ पैदल चलने वाले नागरिकों को भी सुविधा मिल सके।

यातायात पुलिस द्वारा ठेला-खोमचा संचालकों को समझाइश दी गई कि सड़क, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक आवागमन क्षेत्र में अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। अस्पताल के सामने विशेष रूप से एंबुलेंस एवं आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि एम्स जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के सामने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है। मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के आवागमन उपलब्ध हो, इसके लिए ऐसे स्थानों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

 

यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा जनहित एवं सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर अब केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कौशल, तकनीक और रोजगार के नए आयाम गढ़ रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति…

    Read more

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    00 बहनों की खुशहाली एवं आत्मनिर्भरता का उपहार, विष्णु भैया की सरकार रायपुर। ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोडऩे और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे…

    Read more