बड़ा हादसा टला, हाईवे पर अचानक बदले हालात, आप नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त

 जांजगीर-चांपा :  नेशनल हाईवे पर  सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।

अचानक सामने आया युवक, अनियंत्रित हुई कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान अचानक एक बाइक सवार युवक वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक मिश्रा की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और अभिषेक मिश्रा को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more