गोल बाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 100 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

राजनांदगांव: शहर के गोल बाजार स्थित मटन मार्केट में सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर करीब 100 साल पुराने अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी की थी। सुबह से ही मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम की टीम पहुंच गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

सड़क और फुटपाथ पर कब्जे से बढ़ रही थी परेशानी

गोल बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। मटन मार्केट के आसपास कुछ दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर कब्जा किए जाने की बात सामने आई थी। इसके चलते बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। कई बार यातायात बाधित होने से जाम की स्थिति भी बन जाती थी।स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की थी। इन शिकायतों के बाद कलेक्टर जितेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम की संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा

प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित की गई। सोमवार सुबह टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मटन मार्केट पहुंची। पहले अतिक्रमण करने वालों को समझाइश दी गई, इसके बाद हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।इस दौरान मटन मार्केट के आसपास बने अवैध निर्माण, टीन शेड, चबूतरे और दुकानों के आगे बढ़ाए गए हिस्सों को हटाया गया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी की थी, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने विरोध नहीं किया। कुछ लोगों ने अपना सामान हटाने के लिए समय मांगा, जिस पर प्रशासन की ओर से उन्हें कुछ समय दिया गया।गोल बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को उम्मीद है कि सड़क और फुटपाथ पर आवागमन पहले से बेहतर होगा।

  • Related Posts

    मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित कार्तिक मास के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ दौरे पर BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, आज कार्यकर्ताओं से लेकर खिलाड़ियों और युवतियों से करेंगे संवाद

    रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह बीती रात रायपुर पहुंचे। उनके दौरे को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में…

    Read more