रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट, चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित

 रायपुर : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर की गई जांच में लापरवाही उजागर हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव में गंभीर खामियां मिलीं। कार्रवाई के दौरान करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट कराया गया। साथ ही, चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर कम से कम तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

तेलीबांधा की तीन दुकानों समेत ढाबे पर कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की यह कार्रवाई नियंत्रक दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने तेलीबांधा स्थित न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स और स्वीट हट एंड बेकरी के अलावा पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबा की जांच की।

गंदगी और खाद्य सामग्री के रखरखाव में मिली खामियां

जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने में भी लापरवाही सामने आई। इन खामियों को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट करवा दिया।

तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश

विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही कम से कम तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन कराना है।

Related Posts

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर,नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक एकता और हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है. भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का…

Read more

CG College Yuktiyuktkaran: छत्तीसगढ़ के कम छात्र संख्या वाले सरकारी कॉलेजों का होगा पुनर्गठन? 7 संस्थानों में पिछले सत्र में एक भी दाखिला नहीं, 38 कॉलेजों में 200 से कम विद्यार्थी

 छत्तीसगढ़ :  उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार युक्तियुक्तकरण यानी कॉलेजों के पुनर्समायोजन की तैयारी कर रही है। प्रदेश के कई शासकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों की कम संख्या को देखते…

Read more