शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 25 करोड़ की रंगदारी मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

बिलासपुर। 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही CJM और ADJ अदालतों द्वारा जारी गिरफ्तारी संबंधी आदेशों पर भी स्टे लगा दिया गया है।

मामला कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़ा है। आरोप है कि उन्हें विदेशी नंबर से WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इस मामले में रायपुर के तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, रिमांड कोर्ट से शोएब ढेबर को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद CJM और ADJ कोर्ट ने उनकी दोबारा गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों को शोएब ढेबर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दोनों निचली अदालतों के आदेशों पर स्टे लगा दिया। इस फैसले से शोएब ढेबर को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

  • Related Posts

    रायपुर में नाबालिग का प्रसव कराने वाले दो डॉक्टर गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिला था

    रायपुर। गोबरा नवापारा में नाबालिग के प्रसव और नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार; 8.224 किलो नशीला पदार्थ बरामद

    Maharashtra Women Held At Chichola:  छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच चिचोला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार…

    Read more