छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

 रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: देखें पूरी डिटेल

जारी आदेश के अनुसार, आरआर 2016 बैच के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा को संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ के पद से हटाकर मंत्रालय में सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

वहीं आरआर 2022 बैच के अधिकारी अशुल वर्मा, जो पहले कोरिया जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भी मंत्रालय के सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम: सरकार का फोकस साफ

इस ट्रांसफर को प्रशासनिक मजबूती और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सरकार लगातार विभागों में समन्वय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दे रही है, जिसके तहत ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं।

Related Posts

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

Read more

MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

Read more