सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का डंप बरामद, 50 BGL सेल जब्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। इसमें 50 नग बीजीएल (BGL) सेल मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। अभियान के दौरान जवानों ने पुजारीकांकेर के जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की।

सघन तलाशी लेने पर नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप से 50 नग BGL सेल बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और सर्चिंग जारी है।

  • Related Posts

    बीजापुर में 19.17 करोड़ का सड़क घोटाला उजागर, 13 अधिकारी निलंबित, 15 ठेकेदारों को वसूली का नोटिस

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कई स्थानों पर सड़कों…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना की रफ्तार तेज, रोजाना 500 से 700 मकानों को मिल रही मंजूरी, बरमकेला सबसे आगे

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गरीब और जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27…

    Read more