राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

 

– नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी

रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने भाग लिया। इस दौरान गौशाला की ओर से गौसेवा, गौ-संवर्धन, गौमूत्र अनुसंधान और प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से गौशाला के ‘फसल अमृत’ से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि सम्मेलन में गौशाला की गतिविधियों और अनुसंधान आधारित कार्यों को उत्साहवर्धक प्रतिसाद मिला। इस राष्ट्रीय आयोजन में गौसेवा और जीवदया के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि गौशाला की ओर से गौमूत्र के उपयोग और जैविक कृषि से जुड़े अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से इन कार्यों को व्यापक स्तर पर सामने रखने का अवसर मिला। मनोहर गौशाला परिवार ने सम्मेलन में मिले सकारात्मक प्रतिसाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। गौशाला ‘गौसेवा ही प्रभु सेवा’ के संदेश के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन, मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 चयनित…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

    -‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली -मुख्यमंत्री ने रंगोली कलाकारों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना कर उनका…

    Read more