खनिज अधिकारी ने दहिदा-जसपुर क्षेत्र में पकड़ा 3 हाईवा, रेत के अवैध परिवहन करने पर जप्त

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिये गये निर्देश पर खनि अधिकारी बजरंग पैकरा ने महानदी के तट पर बसे ग्राम दहिदा-जसपुर क्षेत्र में गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 01 हाईवा क्रमांक CG-06-HC-7888 वाहन मालिक भोजराज अग्रवाल निवासी सराईपाली पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ तथा 02 हाईवा क्रमांक CG-13-AZ-8020 एवं CG-22-AE-8919 को थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रायपुर के नुआखाई महोत्सव का न्योता, विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात

    रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई महोत्सव को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस…

    Read more

    हाईकोर्ट को मिलेगा नया न्यायाधीश…सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस केआर. मोहपात्रा के तबादले को दी मंजूरी

    बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक प्रशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ओड़िशा हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जस्टिस कृष्ण…

    Read more