अवैध रेत खनन पर विधायक का बड़ा हल्ला बोल! देर रात तक धरना, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

 कांकेर :  भानुप्रतापपुर क्षेत्र में लगातार जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी का गुस्सा फूट पड़ा। बेलवापानी रेत खदान में भारी मशीनों के जरिए हो रहे कथित अवैध खनन के खिलाफ उन्होंने अपने समर्थकों के साथ देर रात तक धरना दिया।

मौके पर पहुंचकर हालात का लिया जायजा, कार्रवाई की उठी मांग
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक स्वयं खदान क्षेत्र पहुंचीं और स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई वाहन मौके पर देखे, जिनमें कथित तौर पर भारी मशीनें भी शामिल थीं। विधायक ने तत्काल कार्रवाई की मांग प्रशासन से की।

घंटों इंतजार के बाद हुई कार्रवाई, मशीन सील
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रात 1 बजे तक चला। काफी दबाव के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और एक चेन माउंटेन मशीन को सील किया गया तथा कुछ वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों के साथ थाना घेराव की चेतावनी
कार्रवाई में देरी से नाराज विधायक सावित्री मंडावी ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे ग्रामीणों के साथ थाना घेराव करेंगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया।

शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप, उठे सवाल
विधायक ने आरोप लगाया कि अवैध रेत उत्खनन में कहीं न कहीं प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका है, जिसके कारण कार्रवाई में देर हुई। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में रेत की भारी कमी का संकट पैदा हो सकता है और स्थानीय ट्रैक्टर वाहन मालिकों की आजीविका भी प्रभावित होगी।

  • Related Posts

    172 करोड़ शराब ओवरटाइम घोटाला: पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 172 करोड़ रुपये के शराब ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट…

    Read more

    समान आरोपों पर आपराधिक केस और विभागीय जांच साथ नहीं चल सकती, हाईकोर्ट ने सब इंस्पेक्टर के मामले में लगाई रोक

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम अंतरिम आदेश में कहा है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा और विभागीय जांच एक ही आरोपों तथा समान साक्ष्यों पर…

    Read more