MP-CG में डिजिटल क्रांति की नई तस्वीर! जियो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, लाखों घरों तक पहुंची हाई स्पीड इंटरनेट सेवा

TRAI Report:  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्किल में जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी अवधि में कंपनी ने 46 हजार से ज्यादा नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े हैं। इनमें जियोफाइबर और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) आधारित जियोएयरफाइबर सेवाओं के ग्राहक शामिल हैं।

कुल ब्रॉडबैंड बाजार में जियो की मजबूत पकड़

TRAI रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी टेलीकॉम कंपनियों के कुल ब्रॉडबैंड ग्राहक 35 लाख से अधिक हो चुके हैं। इनमें अकेले जियो के ग्राहकों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है।

मोबाइल सेवा के क्षेत्र में भी कंपनी की स्थिति मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 5.05 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

जियोहोम ने लॉन्च किए नए किफायती प्लान

ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियोहोम ने टीवी, इंटरनेट और ओटीटी सेवाओं से जुड़े नए प्लान पेश किए हैं। इनमें टीवी-ओनली, वाई-फाई-ओनली और कॉम्बो पैक शामिल हैं।

टीवी-ओनली पैक में मिलेंगे 1000 से ज्यादा चैनल

सिर्फ टीवी मनोरंजन चाहने वाले ग्राहकों के लिए टीवी-ओनली पैक उपलब्ध कराया गया है। इसमें ग्राहक 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल देख सकेंगे। इसमें 200 से ज्यादा एचडी चैनल और 15 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल शामिल हैं।

यह पैक 2 महीने और 5 महीने की अवधि के विकल्पों में उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत करीब 400 रुपये बताई गई है।

इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए वाई-फाई-ओनली विकल्प

जिन ग्राहकों को केवल हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत है, उनके लिए वाई-फाई-ओनली पैक पेश किए गए हैं।

30 Mbps स्पीड वाला प्लान 5 महीने के लिए 2200 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत करीब 450 रुपये है। वहीं 100 Mbps स्पीड वाला प्लान 5 महीने के लिए 3000 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत करीब 600 रुपये प्रति माह है।

इंटरनेट, टीवी और OTT का एक साथ मिलेगा लाभ

जियोहोम ने ऑल-इन-वन कॉम्बो पैक भी पेश किए हैं। 3-इन-1 कॉम्बो प्लान में 30 Mbps इंटरनेट स्पीड, 1000 लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स की सुविधा दी जा रही है।

यह प्लान 2222 रुपये में 4 महीने के लिए उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत करीब 555 रुपये है। वहीं 100 Mbps स्पीड वाला कॉम्बो प्लान 2122 रुपये में 3 महीने के लिए उपलब्ध है।

डिजिटल सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

नए प्लान के जरिए कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार मनोरंजन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराना है। हाई स्पीड इंटरनेट, लाइव टीवी और ओटीटी सेवाओं को एक साथ जोड़कर जियोहोम डिजिटल सेवाओं के विस्तार को और तेज करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव.. डोंगरगढ़ थाने की कमान अब नए अधिकारी के हाथों में

     राजनांदगांव:  डोंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया है। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी…

    Read more

    रफ्तार बनी हादसे की वजह! दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल

    दंतेवाड़ा :  कुआकोंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पालनार से बेड़मा जाने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में…

    Read more