बकाया बिल पर अब नहीं चलेगी ढिलाई, बस्तर में सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप

बस्तर संभाग; लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले शासकीय विभाग अब विद्युत कंपनी के निशाने पर हैं। लगातार बढ़ते बकाये के बीच विभाग ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। भुगतान में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

सरकारी विभागों पर 172 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ

बस्तर संभाग के सातों जिलों में शासकीय विभागों के कुल 19,880 बिजली कनेक्शन दर्ज हैं। इन कनेक्शनों से जुड़े बिलों में करीब 172 करोड़ 61 लाख 16 हजार रुपये की राशि लंबे समय से बकाया है। इतनी बड़ी रकम लंबित होने के बाद विद्युत कंपनी ने अब विभागवार बकाये की समीक्षा कर कार्रवाई को गति दी है।

439 सरकारी कनेक्शन काटे, करोड़ों के बकाये पर कार्रवाई तेज

विद्युत कंपनी की कार्रवाई का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। संभाग के सातों जिलों में अब तक 439 शासकीय बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन कनेक्शनों पर कुल 1 करोड़ 28 लाख 53 हजार 998 रुपये की बकाया राशि दर्ज थी।कंपनी का यह अभियान केवल कनेक्शन काटने तक सीमित नहीं है। बकाया राशि की वसूली के लिए संबंधित विभागों पर भुगतान का दबाव भी बढ़ाया जा रहा है।

50 विभागों से वसूले गए 11.67 लाख रुपये

डिस्कनेक्शन अभियान के दौरान विद्युत विभाग ने 50 बकायादार शासकीय विभागों से 11 लाख 67 हजार रुपये की वसूली भी की है। हालांकि इस वसूली के बावजूद सरकारी विभागों पर लंबित कुल राशि काफी अधिक बनी हुई है।

लंबे समय से लंबित भुगतान पर अब विभागवार नजर

बिजली कंपनी ने स्पष्ट रूप से बकाया भुगतान को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी कार्यालयों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी कई अन्य शासकीय कनेक्शनों पर डिस्कनेक्शन की कार्रवाई होने की संभावना है।

  • Related Posts

    ओडिशा से दिल्ली तक होने वाली थी बड़ी खेप की सप्लाई, धमतरी पुलिस की एक कार्रवाई ने तस्करों की पूरी योजना पर फेर दिया पानी

    धमतरी : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ओडिशा की ओर से बाइक से गांजा लेकर…

    Read more

    रेल नेटवर्क में आने वाला है बड़ा बदलाव, बिलासपुर-कटनी समेत इन अहम रूट्स पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार और आवाजाही की क्षमता

    Bilaspur-Katni 7 HDN Projects: मोदी कैबिनेट ने बिलासपुर-कटनी फोर लेन समेत 7 रेलवे ट्रैक को मंजूरी दी है. रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण…

    Read more