यातायात पुलिस एवं थाना न्यू राजेंद्र नगर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीडीह में यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

यातायात पुलिस एवं थाना न्यू राजेंद्र नगर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीडीह में यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि

पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सुरक्षित यातायात व्यवहार एवं साइबर अपराधों से बचाव के उद्देश्य से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमलीडीह में यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा विषय पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीपी ट्रैफिक श्रीमती सीमा अहिरवार ने विद्यार्थियों से कहा कि “नियमों का पालन ही सच्ची देशभक्ति है, सुरक्षित बच्चे ही राष्ट्र की शक्ति हैं।” उन्होंने कहा कि सड़क पर नियमों का पालन कोई विकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा का आधार है। यदि सभी लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को पीएम राहत कोष एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का 1,50,000₹ तक का कैशलेश इलाज साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता करने वाले नागरिकों को कानूनी संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। साथ ही एम परिवहन (mParivahan) ऐप, ई-चालान भुगतान प्रणाली, शहर में स्थापित विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी एवं एआई आधारित ट्रैफिक कैमरों की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया।

एसीपी ट्रैफिक ने विशेष रूप से विद्यार्थियों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में मोटर वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि मोटरयान अधिनियम की धारा 199(क) के तहत नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन स्वामी एवं अभिभावक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है, जिससे आर्थिक एवं कानूनी दोनों प्रकार की हानि हो सकती है।

उन्होंने उनके परिजनों एवं छात्र छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाते समय एवं स्वयं पीछे बैठने पर दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मानक हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा बुलेट एवं अन्य वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ कानून का उल्लंघन भी हैं।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधियों के नए तरीकों तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती एंथोनी ने कमिश्नरेट पुलिस रायपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना तथा सुरक्षित डिजिटल एवं सड़क व्यवहार विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा लगभग 300 छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित विद्यार्थियों ने यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    CGPSC घोटाले में बड़ा एक्शन, जांच की कड़ी पहुंची पूर्व चेयरमैन तक; ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    Read more

    किराएदारों पर अब पुलिस की सीधी नजर, सत्यापन नहीं कराया तो मकान मालिकों पर भी होगी कार्रवाई

    जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और संदिग्ध लोगों की पहचान को लेकर पुलिस ने निगरानी व्यवस्था और मजबूत कर दी है। खासतौर पर बांग्लादेश से…

    Read more