बिलासपुर में विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त टायर फटा, 3 पहिए लॉक; केबिन में फैली जलने की गंध, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 शुक्रवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। लैंडिंग के दौरान विमान का एक टायर फट गया, जबकि तीन अन्य पहिए लॉक हो गए। विमान रनवे पर ही रुक गया। अगर विमान रनवे से बाहर जाकर खेत की ओर चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

फ्लाइट में करीब 37 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान को जोरदार झटका लगा और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके कुछ सेकेंड बाद केबिन में जलने की गंध फैलने लगी। इससे यात्रियों में घबराहट और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विमान के रुकते ही एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यात्री ने बताया- लैंडिंग सामान्य नहीं लगी

खपरगंज निवासी एडवोकेट प्रकाश तिवारी भी फ्लाइट में सवार थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से बिलासपुर तक उड़ान सामान्य थी, लेकिन लैंडिंग के समय अचानक जोरदार झटका लगा। इसके बाद जलने की गंध आने से यात्रियों को आग लगने की आशंका हुई।

DGCA की 9 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

मामले की जांच DGCA की 9 सदस्यीय टीम कर रही है। शुरुआती जांच में एक टायर फटने के साथ तीन अन्य पहियों के लॉक होने की बात सामने आई है। टीम ने विमान के क्षतिग्रस्त हिस्सों, रनवे, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी जुटाई है।

विमान की मरम्मत कर दिल्ली ले जाने की तैयारी

अलायंस एयर के इंजीनियर विमान की मरम्मत में जुटे हैं। जरूरी उपकरणों की उपलब्धता में दिक्कत के कारण विमान को ऐसी स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है, जिससे उसे सुरक्षित तरीके से दिल्ली ले जाया जा सके। वहां वर्कशॉप में विमान की विस्तृत मरम्मत की जाएगी।

  • Related Posts

    CG News: मुर्गा नहीं बनाया तो पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, कमरे के अंदर इस हाल में मिली पत्नी

    CG News: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकापाठ के लालदरा गांव में मुर्गा नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर…

    Read more

    CG में दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर; 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

     छत्तीसगढ़ : सारंगढ़ क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और तेज रफ्तार माजदा ट्रक की जोरदार भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई,…

    Read more