अगले दो दिन सफर से पहले एक बार जरूर जांच लें…वरना बीच रास्ते बदल सकती है पूरी योजना

 छत्तीसगढ़ :  रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन परियोजना के तहत ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस तकनीकी कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

रेलवे के विकास कार्य का असर यात्रियों पर

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर जोन में रेल नेटवर्क को अधिक आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए तीसरी लाइन सहित कई विकास कार्य जारी हैं। इसी क्रम में भाटापारा और हथबंध सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

22 और 23 जुलाई को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

22 जुलाई

  • गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

23 जुलाई

  • गाड़ी संख्या 68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। विकास कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर रेल संचालन और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में अदालत का फैसला, दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

     कांकेर :  कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।…

    Read more

    किराए के मकान में नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, साथ रहने वाला युवक फरार; चोट के निशानों ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

     दुर्ग :  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा वार्ड नंबर 7 में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। लड़की एक युवक…

    Read more