
PM Modi on Foreign Travel : ईरान-अमेरिका तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह चर्चा तेज हो गई कि केंद्र सरकार जल्द विदेशी यात्राओं पर नया टैक्स लगा सकती है। लेकिन अब खुद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।






