Police Transfer : रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले

रायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।तबादला आदेश के अनुसार प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज को खरोरा से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट –

Related Posts

रायपुर के मास्टर प्लान में बड़ा बदलाव: 67 मीटर चौड़ी होगी जीई रोड, 11 सड़कें फिर होंगी शामिल

 रायपुर। राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव और तेजी से हो रहे शहरी विस्तार को देखते हुए विकास योजना 2031 में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़े संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं।…

Read more

कार्तिक पुन्नी पर भक्तिमय हुआ रायपुर का महादेव घाट, विकास उपाध्याय ने माला पहनाकर किया भूपेश बघेल का स्वागत

 रायपुर। कार्तिक पुन्नी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। खारुन नदी के तट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में…

Read more