शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

​जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री

 

​अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण

 

​10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 

​रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज जांजगीर-चाम्पा जिले के कापन और नगर पंचायत बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कापन में अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा सह सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। वहीं, बलौदा के जंगलवा डबरी में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

 

​शिक्षा और संस्कारों से सशक्त बनेगी नई पीढ़ी

 

कापन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।” ​उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

 

एकजुटता ही समाज की वास्तविक शक्ति

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि अघरिया समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में ही निहित होती है। वहीं, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने कहा कि यह नवनिर्मित भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा।

 

​बलौदा में ‘स्वर्ण मंडपम’ का लोकार्पण

 

नगर पंचायत बलौदा में आयोजित स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में वित्त मंत्री ने स्वर्णकार समाज द्वारा सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, एक ही पोर्टल पर 939 सेवाएं, जानें कैसे बनेगा आपका काम आसान

     रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिली बड़ी पहचान, UNESCO की सूची में शामिल होते ही विश्व धरोहर बनने की उम्मीद बढ़ी

     छत्तीसगढ़ :  ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक स्थल सिरपुर को UNESCO…

    Read more