कोलियारी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, नोटिस के बाद ग्रामीणों का विरोध

धमतरी। रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब धमतरी जिले के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को 50 से अधिक मकानों को खाली करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से दिए गए अल्टीमेटम के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर राजस्व अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीणों ने लगाए दबाव बनाने के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन एक निजी संस्थान को जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें उनके घरों से हटाने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि कोलियारी में भी रायपुर के नकटी गांव जैसी स्थिति बनाई जा रही है और लोगों पर जबरन मकान खाली करने का दबाव डाला जा रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और मामले का समाधान निकालने की मांग की है।

राजस्व विभाग का दावा, सरकारी जमीन पर बना है अतिक्रमण

दूसरी ओर राजस्व विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि पर 50 से अधिक मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। विभाग के अनुसार नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के तहत संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है और अब मकान खाली करने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है।नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई।

प्रशासन ने जल्द जमीन खाली करने को कहा

राजस्व अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रभावित लोगों को निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमित भूमि खाली करनी होगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।फिलहाल पूरे मामले को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्ट्रेट के लिए निकलने की घटना को गंभीरता से लिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

    00 राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने की भेंट रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची…

    Read more