रायपुर : सेवा की कहानी : बकरी पालन से सुनैना की परिवार की जीवन-यापन हुआ आसान

मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया अभार

रायपुर  : कृषि और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाली ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी श्रीमती सुनैना कुर्रे अब बकरी पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। महिला कोष से मिले ऋण ने उन्हें आजीविका का एक अतिरिक्त साधन अपनाने में मदद की है। उन्होंने योजना लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त की है।

पति श्री देवेंद्र कुमार सहित पांच सदस्यों के परिवार में रहने वाली सुनैना कृषि कार्य और मजदूरी करती हैं। परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने दिसंबर 2025 में महिला कोष के माध्यम से 40 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग उन्होंने बकरी पालन के लिए किया।
वर्तमान में सुनैना के पास आठ बकरियां हैं। कृषि और मजदूरी के साथ वे बकरियों की देखभाल कर रही हैं। उनका प्रयास है कि बकरी पालन को आगे बढ़ाकर परिवार की जरूरतें पूरी करने में अधिक योगदान दे सकें।
सुनैना की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के अपनी मेहनत और उपलब्ध संसाधनों से आजीविका के नए अवसर अपनाने की एक मिसाल है। बकरी पालन के माध्यम से वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद

    हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के खर्चों का प्रबंधन हुआ आसान सीधे बैंक खाते में मिल रही सम्मान निधि, किसान उमेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा में 6.97 करोड़ रुपये के सड़क-पुल कार्यों को मिली स्वीकृति

    रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए दो महत्वपूर्ण निर्माण…

    Read more