रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वाेच्च बलिदान देते हुए संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के दिखाए पथ पर अग्रसर होते हुए हम विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कोडिया बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों की व्यस्तता…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल और SSR बहिष्कार पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, बोले- सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ की हड़ताल, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर तहसीलदार के निलंबन और एसएसआर अभियान के बहिष्कार को लेकर प्रदेश की राजनीति और…

    Read more