2.20 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से जुड़े 2.20 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में आरोपी अभिलाष कुमार डेनियल, आशीष तिवारी और नरेंद्र कुर्रे की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी है। तीनों आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

मामले के अनुसार, मई और जून 2026 के बीच बैंक खाते में करीब 2.20 करोड़ रुपये जमा किए गए और इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से रकम निकाल ली गई। आरोप है कि साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए आरोपियों ने अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। इसके बदले प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये कमीशन दिया गया था।

मामले में आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। इस फैसले से आरोपियों को राहत नहीं मिल सकी है।

  • Related Posts

    महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 202 केंद्रों में जारी उपार्जन; अब तक 6,322 क्विंटल अवैध धान जब्त

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले के सभी 202 उपार्जन…

    Read more

    जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई निलंबित; परिजनों ने मांगा एक करोड़ का मुआवजा

    सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुए के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पुलिस…

    Read more