रफ्तार बनी हादसे की वजह! दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल

दंतेवाड़ा :  कुआकोंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पालनार से बेड़मा जाने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय एक बाइक पर तीन लोग और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं, इसी दौरान आमने-सामने भिड़ंत हो गई।इस दुर्घटना में तनेली गांव निवासी शुक्ला राम मड़कम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पालनार के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।प्रारंभिक इलाज के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अपोलो अस्पताल किरंदुल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह दोनों बाइक की तेज रफ्तार सामने आ रही है।

पुलिस ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील

पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से तय गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more