कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा के इस फैसले से गरमाई जनकपुर की सियासत, संगठन के पुराने चेहरे पर छह साल की बड़ी कार्रवाई

    CG Political Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी ने जनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर मिश्र के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें…

    Read more

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

     रायपुर : आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह पावस प्रसंग 2026 का समापन सुर, ताल, लय और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में…

    Read more