कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से विशेष रूप से गंभीर बीमारी और आकस्मिक उपचार की स्थिति में कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। उपचार के लिए पहले बड़ी राशि की व्यवस्था करने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया से गुजरने जैसी कठिनाइयां कम होंगी। इससे लाखों शासकीय सेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा एवं संतोष कुमार वर्मा सहित फेडरेशन के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों से लेकर डेयरी और ढाबों तक जांच, 5 प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

     बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। भोपालपटनम में खाद्य एवं…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में 60 लाख की बड़ी चोरी, ग्राइंडर से काटा दुकान का दरवाजा, मोबाइल-लैपटॉप के साथ CCTV का DVR भी ले उड़े चोर

     बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बस स्टैंड के पास…

    Read more