पुणे में जमीन के विवाद ने तोड़ा रिश्तों का लिहाज, बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर बेटों ने पीटा…वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

 महाराष्ट्र : पुणे जिले के इंदापुर से सामने आया एक वीडियो बुजुर्ग माता-पिता के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर चर्चा में है। तरंगवाड़ी इलाके में 30 अगस्त की शाम 65 वर्षीय तुकाराम किसन राउत अपनी बीमार पत्नी अंजना के साथ बाहर निकले थे। इसी दौरान उनके दोनों बेटे संजय और राजेंद्र वहां पहुंच गए।पुलिस के अनुसार, दोनों बेटों ने मां के नाम दर्ज जमीन को बेचने को लेकर माता-पिता से सवाल किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया।

डंडों से हमला करने का आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों बेटों ने माता-पिता के साथ गाली-गलौज की और फिर लकड़ी के डंडों से तुकाराम पर हमला कर दिया। सामने आए वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पीटे जाने का दृश्य दिखाई देता है।वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

मारपीट में दंपत्ति को आई चोट

बताया गया है कि हमले में तुकाराम के चेहरे, पीठ, कंधे और जांघ पर चोटें आई हैं। उनकी पत्नी अंजना को भी हाथ और कमर में चोट लगने की बात सामने आई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद तुकाराम इंदापुर पुलिस थाने पहुंचे और अपने दोनों बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो ने खड़े किए रिश्तों पर सवाल

घटना को लेकर सामने आया वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जमीन को लेकर हुआ विवाद किस हद तक बढ़ गया, इसका अंदाजा वायरल फुटेज से लगाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस आरोपों और वीडियो में सामने आए घटनाक्रम के आधार पर जांच कर रही है। मारपीट की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    वेतन एरियर के 80 हजार रुपए बने रिश्वत का खेल, ACB ने प्राचार्य और लिपिक को 10 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा

    जांजगीर-चांपा: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB…

    Read more

    दिल्ली जल बोर्ड केस में सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ…जानिए किन आरोपों पर हुई थी गिरफ्तारी

     नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली…

    Read more