सड़क पर मनमानी पड़ी भारी, प्रशासन ने एक साथ चलाया ऐसा अभियान कि मच गई हलचल

 रायगढ़:  सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख यातायात मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कलेक्टर और एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स ने कांशीराम चौक, छातामुड़ा चौक समेत प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया। कार्रवाई में एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एसडीएम महेश शर्मा, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

सड़क किनारे हटाए गए अवैध कब्जे

अभियान के दौरान दुकानों के सामने बनाए गए अस्थायी शेड, अवैध निर्माण और सड़क पर किए गए कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी।

बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर भी कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख चौराहों के आसपास अव्यवस्थित तरीके से खड़े भारी वाहनों और अन्य गाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। यातायात बाधित करने और दुर्घटना का खतरा बढ़ाने वाले 41 से अधिक वाहनों से मौके पर ही करीब 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

15 मीटर सीमा में अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे क्षेत्र और सड़क किनारे निर्धारित 15 मीटर की सीमा के भीतर बिना सक्षम अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी सख्ती

प्रशासन ने दुकानदारों, ढाबा संचालकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बुकिंग रद्द होने पर अब नहीं डूबेगा टैक्स, केंद्र के नए फैसले से लाखों लोगों को राहत

     रायपुर। मकान, फ्लैट, प्लॉट, दुकान या किसी अन्य सेवा की बुकिंग रद्द कराने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने सभी राज्यों को निर्देश जारी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की नदियों को बचाने की दिशा में बड़ा कदम, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने बनाई नई रणनीति

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से निकलने वाली नदियों के सूखते उद्गम स्थलों की वजह तलाशने और उनके संरक्षण के लिए राज्य सरकार अब व्यापक स्तर पर पहल करेगी। हाईकोर्ट में सुनवाई के…

    Read more