छत्तीसगढ़ की इस अनोखी परंपरा ने देशभर में मचाई पहचान…मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान

 छत्तीसगढ़ :  सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रामनामी समुदाय की विशिष्ट परंपरा और आध्यात्मिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। इस उपलब्धि को प्रदेश की लोक संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दी पूरी टीम को बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान का प्रतीक है।

रामनामी परंपरा को मिला नया मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज की परंपरा आस्था, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की अनूठी मिसाल है। इस समुदाय की जीवनशैली और परंपराओं को प्रभावशाली तरीके से देश और दुनिया के सामने लाने का कार्य इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है।

प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा नया विस्तार

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस राष्ट्रीय सम्मान से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय और लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को व्यापक मंच प्रदान करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का भी काम करेंगी।

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

    गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

    Read more

    मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

    Read more