बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन सगे भाइयों की मौत

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों सगे भाई प्रेम धीवर, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल प्रेम धीवर ने बलौदाबाजार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर हालत में राज धीवर और खिलेश्वर धीवर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद दोनों भाइयों को भी बचाया नहीं जा सका।

एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। पलारी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी

Related Posts

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार की दीर्घकालिक कार्ययोजना…

Read more

फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, तारीख और बारकोड में गड़बड़ी मिलने पर राव हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ FIR

 आरंग। अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए फायर सेफ्टी ऑडिट और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच आरंग स्थित राव हॉस्पिटल…

Read more