हर घर तिरंगा केवल अभियान नहीं, हर भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी है: डॉ. विनोद सिंह

 

रायपुर। “हर घर तिरंगा केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यदि हम सच्चे भारतीय हैं, तो अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं आवश्यकता पड़ने पर उर्मिला हॉस्पिटल प्रत्येक कर्मचारी को तिरंगा उपलब्ध कराएगा।” यह बात गंभीर पेट रोग विशेषज्ञ एवं उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने अस्पताल की लगभग 450 सदस्यीय नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम की बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के कारण लोगों का विश्वास जीत रहा है, उसी प्रकार प्रत्येक चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मी का यह भी दायित्व है कि वह एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे।डॉ. सिंह ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल मरीजों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। इसलिए सभी कर्मचारियों को “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। मात्र 30 बिस्तरों से प्रारंभ हुआ यह अस्पताल आज 200 बिस्तरों वाले आधुनिक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में हजारों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल को केंद्र एवं राज्य सरकार का विश्वास प्राप्त है तथा रेलवे सहित अनेक शासकीय संस्थानों के लिए अधिकृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ NABH की मान्यता भी प्राप्त है।

इस अवसर पर उर्मिला हॉस्पिटल की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने भी आमजन से “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का परिचय दे।उर्मिला हॉस्पिटल द्वारा “हर घर तिरंगा” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत उठाए गए इस प्रेरणादायी कदम की सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अस्पताल की नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम ने सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित में एक अनुकरणीय पहल बताया।

  • Related Posts

    रायपुर : समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: राजेश अग्रवाल

    रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर दिया बल पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल…

    Read more

    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी

    पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम जिला प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेल…

    Read more