लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही है। मौजूदा राजनीतिक संकेतों के आधार पर दोनों दलों के साथ आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, अंतिम तस्वीर औपचारिक बातचीत और सीटों के समझौते के बाद ही स्पष्ट होगी।बताया जा रहा है कि दोनों दल जल्द ही सीटों को लेकर चर्चा शुरू कर सकते हैं। कांग्रेस इस बार पिछली तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में नजर आ रही है। पार्टी स्तर पर करीब 120 सीटों को लेकर तैयारी और आकलन किए जाने की बात सामने आ रही है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर मुठभेड़! 2 आतंकी ढेर, केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी
Kupwara Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार तड़के केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में आतंकियों के साथ…
Read more





