दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, लिवर की निशुल्क जांच के बाद 23 अक्टूबर को मिर्गी मरीजों के लिए विशेष शिविर

 

रायपुर। दशहरा पर्व के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भटगांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 अक्टूबर को लिवर संबंधी बीमारियों की पहचान के लिए फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच की गई। वहीं 23 अक्टूबर को मिर्गी से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।

बिना दर्द के होगी लिवर की स्थिति की जांच

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फाइब्रोस्कैन आधुनिक जांच तकनीक है, जिसकी सहायता से लिवर में वसा की मात्रा और उसकी कठोरता का आकलन किया जा सकता है। इसके जरिए फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं की पहचान में चिकित्सकों को मदद मिलती है। इस जांच में चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती और मरीज को सामान्यतः दर्द का सामना भी नहीं करना पड़ता।आमतौर पर खर्चीली मानी जाने वाली इस जांच को दशहरा सेवा अभियान के तहत निशुल्क उपलब्ध कराया गया, ताकि आर्थिक कारणों से कोई व्यक्ति जरूरी स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।

23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

मिर्गी से पीड़ित मरीजों के लिए 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. छत्रपाल साहू निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर के माध्यम से मरीजों को बीमारी, उपचार और नियमित दवा के महत्व की जानकारी दी जाएगी।चिकित्सकीय सलाह और उचित उपचार से मिर्गी से पीड़ित अनेक लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसके बावजूद जागरूकता की कमी के चलते कई बार मरीज सही इलाज लेने के बजाय झाड़-फूंक जैसे उपायों में समय गंवा देते हैं। ऐसे में इस शिविर का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को वैज्ञानिक उपचार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

आधुनिक सुविधाओं के साथ मिल रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं

डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल में लेप्रोस्कोपी सर्जरी, पेट एवं लिवर संबंधी रोगों, न्यूरोलॉजी और स्त्री रोग सहित विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा फाइब्रोस्कैन, एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी मौजूद हैं।

सेवा और जागरूकता को दिया जा रहा बढ़ावा

अस्पताल की डायरेक्टर श्रीमती नम्रता सिंह और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि महंगी जांचों को निशुल्क उपलब्ध कराने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। दशहरा अच्छाई की जीत का संदेश देता है और इसी भावना के अनुरूप अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य जागरूकता तथा जनसेवा को प्राथमिकता दी है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लिवर संबंधी परेशानी या चिकित्सकीय जोखिम होने पर विशेषज्ञ की सलाह लेकर जांच कराएं। लिवर की जांच के लिए 22 अक्टूबर को आयोजित शिविर और मिर्गी रोगियों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले विशेष शिविर का लाभ उठाकर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कदम बढ़ा सकते हैं।

  • Related Posts

    79 साल का इंतजार खत्म: बस्तर की धरती पर गूंजी विकास की सीटी, रावघाट पहुंची ट्रेन, ग्रामीणों ने कहा – अब हुई असली दिवाली

    नम्रता सिंह की कलम से रायपुर। कभी लाल आतंक की दहशत, गोलियों की तड़तड़ाहट और सन्नाटे में सिमटा बस्तर, आज विकास की नई पटरी पर दौड़ने को तैयार है। 79…

    Read more

    Home Loan Guide: केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक में 20 लाख के होम लोन की EMI कितनी होगी?

    महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच घर खरीदने या बनाने के लिए होम लोन लेना कई लोगों की जरूरत बन गया है। बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा खर्च और दूसरी आर्थिक…

    Read more