बिलासपुर में कबाड़ माफिया की थाने में VIP खातिरदारी! वायरल फोटो से उठे बड़े सवाल

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस और कबाड़ माफिया के कथित गठजोड़ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कोनी थाना परिसर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में कथित कबाड़ कारोबारी अकबर खान थाने के अंदर आराम से बैठकर चाय पीता दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल तस्वीर में अकबर खान कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी उसके आसपास मौजूद दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे आरोपी की “VIP खातिरदारी” बता रहे हैं। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर कोई आरोपी है तो उसे थाने में इस तरह की सुविधा क्यों दी जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इलाके में चल रहे अवैध Scrap Business को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। आरोप यह भी है कि हर महीने तय रकम के बदले कार्रवाई को कमजोर किया जाता है। इस मामले में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामला इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि दो दिन पहले ही बिलासपुर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने संचालित कबाड़ दुकान पर सिर्फ औपचारिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी पर केवल धारा 170 बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज किया।

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या अवैध कारोबार पर कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित है? सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस विभाग से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की है।

इधर, पूरे मामले पर एडिशनल एसपी पंकज पटेल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को किसी तरह का VIP Treatment नहीं दिया गया। उसे केवल दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था। हालांकि वायरल फोटो के बाद पुलिस की सफाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Related Posts

CG Paddy Procurement: बारिश के चलते धान नहीं बेच पाए किसान, दोबारा मिलेगा टोकन, जानिए रद्द करने के नियम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश के कारण धान बेचने से चूक गए किसानों को राहत देने का फैसला लिया गया है। जिन किसानों को धान उपार्जन केंद्र में फसल बेचने…

Read more

कुछ घंटों में उजड़ गई परिवार की दुनिया, छोटी बहन की मौत के बाद 10 साल की बच्ची ने दी जान

डेढ़ महीने की मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, बहन की मौत की खबर से बड़ी बेटी गहरे सदमे में आई Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद…

Read more